कर्मी गेट पर नंबर लेने से डरें नहीं, यह सिर्फ सर्वे है

सिटी रिपोर्टर | भिलाई भिलाई इस्पात संयंत्र में कर्मचारियों के आवश्यक कार्य से गेट से निकलने के दौरान पर्सनल विभाग द्वारा कर्मचारियों का पर्सनल नंबर नोट किए जा रह​े हैं, जिससे ​कर्मचारी काफी भयभीत हो गए हैं। लगातार यूनियन पदाधिकारियों को इसकी शिकायत मिल रही है। कर्मचारियों के अनुसार गेट में जो पर्सनल नंबर नोट हो रहा है, उससे उन पर कार्रवाई होगी। मामले को लेकर भिलाई इस्पात मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने ईडी वर्क्स से मिलकर जानकारी ली। इस पर अफसर ने स्पष्ट कहा कि कर्मचारियों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। यह संयंत्र के भीतर ट्रैफिक का सर्वे मात्र है। संयंत्र के भीतर आए दिन दुर्घटना हो रही है, जिसमें कर्मचारियों को शारीरिक क्षति हो रही है। संयंत्र के भीतर बढ़े हुए भारी ट्रैफिक को कैसे नियंत्रित किया जाए, यह उसकी प्रक्रिया है। मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष आईपी मिश्रा, शारदा गुप्ता, वशिष्ठ वर्मा, हरिशंकर चतुर्वेदी ने कैंटीन रेस्ट रूम की व्यवस्था में सुधार, टॉयलेट संधारण आदि की भी मांग रखी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *