प्रतिबंध के बावजूद चल रहे भारी वाहन

पाटन| पाटन से अभनपुर मार्ग पर इन दिनों भारी वाहनों का चलन बढ़ गया है। बाजार क्षेत्र में भारी वाहन चलाना प्रतिबंधित किया गया है। इसके बाद भी पुराना बाजार क्षेत्र में भारी वाहन फर्राटे से दौड़ रही है। इससे बाजार क्षेत्र के व्यापारियों के साथ-साथ खरीदी करने वाले लोगों को भी परेशानी होने लगी है। भारी वाहन के कारण कभी भी गंभीर दुर्घटना घट सकती है। पुराना बाजार चौक से लेकर पुराना बस स्टैंड के आसपास के व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक दुर्ग को पत्र लिखकर बाजार क्षेत्र वाले मार्ग पर भारी वाहनों के प्रतिबंध लगाने की मांग की है। वर्तमान में सिक्स लेन निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसके वाहन भी चल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *