कवर्धा| केन्द्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के दौरान राज्य में दाल, तिलहनी फसल की खरीद के लिए मूल्य समर्थन योजना लागू करने राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इन फसल की खरीद मूल्य समर्थन योजना अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी, जिससे किसानों को अपनी उपज का उचित दाम प्राप्त होगा। इस निर्णय से तुअर, उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली उत्पादक किसानों को राहत मिलेगी।


