जांजगीर| जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जांजगीर‑चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जांजगीर कॉलेज परिसर में होगा। शिविर में निजी क्षेत्र का नियोजक पेरिनियल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड महाराष्ट्र उपस्थित रहेगा।


