खरोरा गांव में लोगों ने उत्साह के साथ मनाई माता यशोदा जयंती

महासमुंद| खरोरा में शनिवार को माता यशोदा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। उपस्थित श्रद्धालुओं को माता यशोदा के महत्व और भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप का वर्णन सुनाया गया। वक्ताओं ने बताया कि जब पृथ्वी पर अत्याचार और अधर्म बढ़ गया था, तब धर्म की स्थापना के लिए भगवान कृष्ण ने अवतार लिया। भले ही माता देवकी ने उन्हें जन्म दिया, लेकिन माता यशोदा ने ही अपनी ममता की छांव में उनका पालन-पोषण किया, जो निस्वार्थ प्रेम की पराकाष्ठा है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। भजनों ने वातावरण भक्तिमय बना दिया। इस दौरान राधिका वैष्णव, हीरेन्द्र वैष्णव सहित श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *