खरौंधी|प्रखंड संसाधन केंद्र गुरुवार को बीपीएम नवीन प्रकाश ने प्रखंड के 58 सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को टैबलेट वितरित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। बच्चों का समग्र विकास सरकार की प्रतिबद्धता है, और विद्यालयों को टैबलेट उपलब्ध कराकर एक नए अध्याय की शुरुआत की गई है। इससे स्कूलों में बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करने, शिक्षकों के प्रशिक्षण, अनुश्रवण और रिपोर्टिंग कार्यों को डिजिटल माध्यम से आसान बनाया जा सकेगा। इसके साथ ही शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी सहायता मिलेगी। शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे टैबलेट का सही उपयोग करें ताकि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनिल तिवारी, जितेंद सिंह, कामेश्वर प्रसाद सिंह, सतेंद्र दास, अरविंद साह, गोविंद उरांव, अमरेश राम, सुनील ठाकुर, सुभाष ठाकुर, अंजनी कुमार द्विवेदी, राजीव रंजन द्विवेदी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।


