भास्कर न्यूज|गढ़वा जिला राजकीय कृत रामा साहू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गढ़वा के 11वीं वर्ग का छात्र आयुष कुमार पांडेय यूथ बॉक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। आयुष कुमार पांडेय की इस सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने कहा कि आयुष कुमार पांडेय ने उक्त सफलता प्राप्त कर विद्यालय सहित अपने जिला का नाम रौशन करने का काम किया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजा राम पासवान ने उक्त छात्र को बधाई देते हुए कहा है कि विद्यालय के छात्र सभी क्षेत्रों में बेहतर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के छात्र शिक्षा व खेलकूद के क्षेत्र में भी बेहतर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अध्यनरत छात्रों को सर्वांगीण विकास को लेकर विद्यालय परिवार हमेशा प्रयास रहता है। जिसका नतीजा है कि इस विद्यालय के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ ही गढ़वा जिला का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक खेलकूद की बात है तो पिछले दिनों आयोजित गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में भी यहां के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इस अवसर पर राज कुमार चंद्रा, राजेश कुमार गुप्ता, तनवीर आलम, त्रिभुवन नाथ दुबे, रजनीश कुमार, रवीश कुमार मौर्य, कृष्ण कुमार, संत प्रजापति, सुमंत कुमार दुबे, राजकुमार शाह, मनीष कुमार सिंह, सीमा कुमारी, अक्लिमा खातून, साइमा परवीन, राजकुमार शाह व पीयूष कुमार और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार रवि आदि उपस्थित थे।


