खाखरवाड़ा में संदिग्ध मौत, परिजनों का थाने पर हंगामा:शव लेकर पहुंचे ग्रामीण, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के खाखरवाड़ा गांव में मंगलवार शाम चुन्नीलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को लेकर सीधे स्वरूपगंज थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने एंबुलेंस सहित ग्रामीणों को रोक दिया। मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। दो युवक हिरासत में, पुलिस पूछताछ कर रही परिजनों ने आरोप लगाया कि चुन्नीलाल की मौत में दो युवकों (चंदन सिंह और राजेंद्र सिंह) की भूमिका संदिग्ध है और दोनों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। तनाव बढ़ने पर पुलिस बल तैनात सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची। डीएसपी भंवरलाल चौधरी, स्थानीय सीआई और अन्य पुलिसकर्मियों ने थाने के बाहर मोर्चा संभाला। पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को समझाइश दी और स्थिति को नियंत्रण में किया। ग्रामीणों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे। पुलिस ने आश्वासन दिया कि निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शव फिर मॉर्च्युरी में रखवाया गया पुलिस की समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और रात होने के कारण परिजनों ने शव को दोबारा मॉर्च्युरी में रखवाया। बताया जाता है कि चुन्नीलाल की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे सिरोही जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने विधिक प्रक्रिया के तहत पोस्टमॉर्टम करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *