संघ प्रमुख मोहन भागवत एकदिवसीय प्रवास के तहत आज भीलवाड़ा पहुंचे।यहां वे हरणी महादेव रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए और नव विवाहित दंपती को आशीर्वाद दिया। उनके भीलवाड़ा पहुंचने पर भीलवाड़ा संघ परिवार के प्रमुख लोगों द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया ओर भीलवाड़ा सहित प्रदेश के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। भागवत दोपहर बाद कुटुंब परिवार की बैठक में शामिल होंगे।इस बैठक में भीलवाड़ा शहर के करीब 550 परिवार शामिल होंगे।बैठक के दौरान वर्तमान समय में पारिवारिक व्यवस्थाओं, परिवार के बिखराव एकीकरण सहित अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा होगी साथ ही संघ प्रमुख भागवत का उद्बोधन होगा ।


