बेनीवाल बोले- 61 भारतीयों को रूस-यूक्रेन युद्ध में धकेला:राजस्थान के भी 5 युवा शामिल, धोखे से फ्रंटलाइन पर भेजा; संसद में उठाया मुद्दा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को भारत आ रहे हैं। उनके आने से एक दिन पहले बुधवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा के शून्यकाल में रूस में फंसे 61 भारतीय युवकों का मामला उठाया है। बेनीवाल ने रूस में स्टडी और वर्क वीजा पर गए राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों के 61 भारतीय नागरिकों की तत्काल वतन वापसी की मांग की है, जिन्हें कथित तौर पर धोखे से रूस-यूक्रेन युद्ध के मोर्चे पर भेज दिया गया है। ​धोखे से युद्ध क्षेत्र में धकेले गए युवक
​सांसद बेनीवाल ने सदन को बताया- इन 61 युवकों को रोजगार और सामान्य कार्य का झांसा देकर रूस भेजा गया था। हालांकि, वहां तैनात एजेंटों ने आपराधिक कृत्य करते हुए उन्हें जबरन सैन्य गतिविधियों में लगा दिया है। बेनीवाल ने कहा कि उन्हें इन प्रभावित परिवारों से गंभीर जानकारी प्राप्त हुई है, जिसमें सामने आया है कि ये युवक पिछले तीन से चार महीनों से अपने परिजनों के संपर्क में नहीं हैं। ​परिजनों ने जंतर-मंतर पर दिया था धरना
​सांसद ने बताया कि इन 61 युवकों में राजस्थान के मनोज सिंह शेखावत, अजय कुमार, संदीप सूंडा, महावीर प्रसाद और करमचंद जैसे युवा शामिल हैं। अपनी पीड़ा और चिंता सरकार तक पहुंचाने के लिए इन प्रभावित परिवारों ने 3 नवंबर और 1 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना भी दिया था। बेनीवाल ने इस विषय की सूचना स्वयं विदेश मंत्रालय को भी दी है और प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की हैं। ​सांसद ने की त्वरित कार्रवाई की मांग
​नागौर सांसद ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा- वर्तमान में इन भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है। इसके लिए रूस सरकार से तुरंत वार्ता कर इन्हें युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाला जाए और स्वदेश वापसी की ठोस पहल की जाए। इसके साथ ही युवाओं को धोखा देकर फ्रंटलाइन पर भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ भी शीघ्र आपराधिक कार्रवाई की जाए। विदेश मंत्रालय ने जारी की थी एडवाइजरी…. बीते कुछ दिनों में राजस्थान के अलावा, हरियाणा और पंजाब के बाद ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें युवक धोखे से उन्हें यूक्रेन युद्ध में धकेलने का दावा कर रहे हैं। ऐसे वीडियो सामने आने के बाद 11 सितंबर 2025 को भारत के विदेश मंत्रालय ने एक एडवाइजरी भी जारी की थी। जानें- क्या है वो एडवाइजरी… …. इंडियन स्टूडेंट्स को यूक्रेन युद्ध में धकेलने से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… रूस के बंकरों से जयपुर के मनोज का आखिरी VIDEO:कहा था- 3 दिन में कॉल नहीं आए तो समझना जिंदा नहीं, अब 2 सप्ताह से संपर्क नहीं, सदमे में परिवार जयपुर के मनोज सिंह शेखावत…15 अक्टूबर को रूस के एक बंकर से खुद का 51 सेकेंड का वीडियो पत्नी को भेजते हैं….चेहरा सहमा हुआ है आवाज में एक डर नजर आ रहा है… पूरी खबर पढ़िए बीकानेर का स्टूडेंट बोला- हमें जबरन यूक्रेन युद्ध में धकेला:ये मेरा लास्ट वीडियो हो सकता है, मां-बाप ने कहा- हमारे इकलौते बेटे को लौटा दो राजस्थान से मॉस्को (रूस) में पढ़ाई के लिए गए एक स्टूडेंट ने दावा किया है कि उसे जबरन युद्ध के मैदान में उतारा गया है। उसने दो वीडियो भी परिवार को भेजे हैं, जिसमें वो सेना की वर्दी में नजर आ रहा है। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *