खाचरियावास बोले- खाराजस्थान में बजरी माफिया का कहर:वन अधिकारी की मौत, रोजाना 100 करोड़ का अवैध खनन; अधिकारी-पुलिस की मिलीभगत का आरोप

राजस्थान में बजरी माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठी है। मारवाड़ पाली में बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से क्षेत्रीय वन अधिकारी किशोर कुमार की मौत हो गई। इस घटना में वनरक्षक विष्णु कुमार मीणा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनेताओं, पुलिस और खान विभाग की मिलीभगत से अवैध बजरी खनन हो रहा है। वर्तमान में राजस्थान में बजरी की खानें बंद हैं। उन्होंने कहा- मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के अनुसार अकेले बीसलपुर डैम से रोजाना 7 करोड़ रुपए की बजरी अवैध रूप से निकाली जा रही है। प्रदेश में बजरी माफिया का आतंक बढ़ता जा रहा है। ये माफिया अधिकारियों, पुलिस और आम नागरिकों पर हमले कर रहे हैं। खाचरियावास ने कहा कि वन अधिकारी की मौत के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने सरकार से अवैध खनन पर स्पष्टीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि अगर इस पर रोक नहीं लगी तो प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *