राजस्थान अचीवर्स अवॉर्ड में 60 प्रतिभाएं सम्मानित:बॉलीवुड स्टार राहुल रॉय समेत कई कलाकारों ने की शिरकत, विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को मिला सम्मान

जयपुर में रविवार को आयोजित राजस्थान अचीवर्स अवॉर्ड 2 में विभिन्न क्षेत्रों की 60 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने अपनी फिल्म आशिकी का प्रसिद्ध गीत ‘दुनिया भुला दूंगा तेरी चाहत में’ गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। समारोह में राजस्थानी क्वीन नेहा श्री और पन्या सेपट ने भी शिरकत की। गायक अनुज चितलंगिया, मीर जुल्फिकार और एमएसके पंकज ने अपने प्रदर्शन से समां बांध दिया। कार्यक्रम के आयोजक नरेंद्र कुमार और रेखा मेहरा ने बताया कि यह अवॉर्ड शो प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का एक मंच है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, संस्कृति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन राजस्थान के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। यह उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *