जयपुर के मुहाना रोड स्थित अनुकम्पा प्लेटिना में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। रविवार को हुए चुनावों में 7 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में डॉ. विक्रम जैन को अध्यक्ष चुना गया। उत्कर्षा शर्मा उपाध्यक्ष बनीं। नरेश जैन को सचिव और भूपेंद्र जैन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। समिति के तीन अन्य सदस्यों में विनोद विजय, रिचा वरयानी और गौरव मलिक शामिल हैं। 546 परिवारों वाली इस बहुमंजिला सोसाइटी में हर दो साल में नई कार्यकारिणी का चुनाव होता है। नवनियुक्त सचिव नरेश जैन ने कहा कि आने वाले दो वर्षों में वे अनुकम्पा प्लेटिना को जयपुर की सर्वश्रेष्ठ सोसाइटी बनाने का प्रयास करेंगे।


