विधानसभा अध्यक्ष देवनानी फूट-फूटकर रोए:कहा- मेरे लिए अपशब्द कहे गए, डोटासरा के लिए बोले- वे विधायक बनने योग्य नहीं

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी आज सदन में फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर उनका अपमान करने व अपशब्द कहने के आरोप लगाए। देवनानी ने कहा कि- मैं भी पांच बार से सदन में आया हूं। मैंने कभी ऐसे शब्द नहीं सुने। मैंने कभी पक्षपात नहीं किया लेकिन फिर भी ऐसे आरोप लगाते हैं तो दुख होता है। यह सब सुनने के बाद मुझे भी यह लगता है कि वह विधायक बनने के योग्य भी नहीं है लेकिन इसका फैसला में सदन पर छोड़ता हूं। दरअसल, राजस्थान विधानसभा में इंदिरा गांधी पर सरकार के मंत्री की टिप्पणी के बाद से गतिरोध चल रहा है। विधानसभा की कार्यवाही 27 फरवरी तक स्थगित कर दी गई। अपनी बात कहते-कहते दो बार रोए देवनानी, देखें 2 VIDEO पढ़िए, डोटासरा ने एक दिन पहले स्पीकर के लिए सदन के अंदर क्या कहा था? आज जबरन विधानसभा में घुसने की कोशिश
कांग्रेस के निलंबित विधायकों ने आज जबरन विधानसभा में घुसने की भी कोशिश की। उनकी सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं, विधानसभा के बाहर गोविंद सिंह डोटासरा ने दावा किया है कि- संसदीय कार्य मंत्री ने उनसे कहा था कि हमारा स्पीकर तो जैसा है वैसा है यह काम की भी बात नहीं मानेगा। डोटासरा ने कहा कि- सरकार में मतभेद है, सहमति में मेरी व्यक्तिगत माफी पर कोई बात नहीं हुई थी। निलंबन की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने आज विधानसभा के बाहर करीब एक घंटे तक धरना दिया। ये 6 कांग्रेस विधायक निलंबित… अटक गई कांग्रेस विधायकों की बहाली
सोमवार को सदन में गोविंद सिंह डोटासरा के साफ तौर पर माफी नहीं मांगने के बाद वार्ता के प्रयास भी रुक गए हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बने गतिरोध में अब स्पीकर के अपमान का मुद्दा भी जुड़ गया है। सोमवार दिन में सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद डोटासरा के स्पीकर को लेकर किए गए अपशब्दों से भी बात बिगड़ी। इससे छहों विधायकों की निलंबन बहाली अटक गई और सदन में फिर डेडलॉक बन गया। सोमवार को ही कांग्रेस के सभी निलंबित विधायक भी सदन से बाहर निकल गए, अब वे फिर सदन में नहीं जा सकते। विधानसभा में गतिरोध से जुड़े PHOTOS… 12 मार्च को पास होगा राजस्थान का बजट
12 मार्च को वित्त और विनियोग विधेयक बहस के बाद पारित होंगे। सीएम भजनलाल शर्मा बहस का जवाब देते हुए कई घोषणाएं करेंगे। विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति(BAC) की बैठक में 12 मार्च तक का कामकाज तय हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *