खाटूनरेश को खीर चूरमा का भोग

रांची| अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को श्याम बाबा को चांदन द्वादशी पर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया। मुख्य यजमान रमेश बंका ने अपने पूरे परिवार के साथ भोग लगाया। सर्वप्रथम मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका व गोयल परिवार द्वार गणेश पूजन कर वीर बजरंगबली व शिव परिवार का भी पूजन कर फल व मिष्ठान अर्पित किया गया। द्वादशी के दिन श्री श्याम प्रभु का प्रिय भोग खीर चूरमा को लेने भक्तगण कतारबद्ध होकर प्राप्त कर रहे थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश सारस्वत, प्रियांश पोद्दार, विकास पाड़िया, मनोज ढांढनीयां, नीतेश लखोटिया का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *