लुधियाना| हंबड़ा रोड स्थित श्री अग्रसेन धाम में रविवार को विशेष संकीर्तन करवाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए अग्रवाल परिवार मिलन संघ के प्रधान सुनील जैन मित्तल ने बताया कि यह संकीर्तन देश की सेना के जवानों के नाम समर्पित खाटू श्याम जी का होगा। परवीन बंसल व दीपक बंसल ने बताया कि भजन गायक हेमन्त अग्रवाल संकीर्तन करेंगे। संघ के प्रधान मित्तल, प्रवक्ता एडवोकेट गोपाल बंसल व उमेश गोयल ने कहा कि इस कायर्क्रम के लिए खाटू जी के शिंगार का सामान दिल्ली से मंगवाया जा रहा है।


