प्रतापगढ़ में खाटू श्याम बाबा की वार्षिक निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा गणेश मंदिर से प्रारंभ हुई। यह यात्रा गोपालगंज आर्य समाज मंदिर, गांधी चौराहा और सदर बाजार होते हुए लोहार गली से गुजरी। अंत में यात्रा अर्चना रिसॉर्ट पहुंची। रिसॉर्ट में बाबा श्याम की बग्घी पर विशेष महा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाम 7:30 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन रखा गया। इस अवसर पर झाबुआ जिले के राणापुर से प्रसिद्ध भजन गायक सोनम शर्मा का कार्यक्रम रखा गया है। श्याम भक्त राहुल साहू ने बताया कि शोभायात्रा में शहर के अनेक श्याम भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।


