खाते में डलवाई साइबर ठगी की राशि:पता चला तो उसे युवक के होश, अब आरोपियों के खिलाफ थाने में दी रिपोर्ट

जोधपुर में साइबर ठगी के मामले दिनों दिन बढ़ने लगे हैं। कई जगह पर किराए पर खाते लेकर उसमें साइबर फ्रॉड की रकम डलवाने के मामले सामने आए। इसी को लेकर ऐसा ही एक मामला महामंदिर थाने में सामने आया है यहां पर युवक ने दो युवकों के खिलाफ खाते में जानबूझकर साइबर ठगी की रकम डलवाने और उसके साथ धोखाधड़ी करने के आरोपों को लेकर मामला दर्ज करवाया है। थाने में नाजिम खान पुत्र निसार खान निवासी पीली टंकी के पास सेक्टर 23 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड ने रिपोर्ट दी। बताया कि मानजी का हत्था पावटा जोधपुर में जुलाई 2024 से अगस्त 2024 के दौरान उसके साथ धोखाधड़ी की गई। आरोपी सुनील और कुलदीप बिश्नोई सहित अन्य ने उसके खाते में जानबूझकर साइबर फ्रॉड की रकम डलवाई और उसके साथ धोखाधड़ी की। इसका पता उसे अब चला इस पर उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दे की पूर्व में भी कमीशन पर किराए पर खाते लेकर साइबर ठगी की रकम डलवाने के मामले सामने आ चुके हैं। इसको लेकर पूर्व में भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी है। कई लोगों को झांसे में लेकर खाते खुलवाने के मामले भी सामने आए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *