खातों में मिली साइबर ठगी की रकम:दुर्ग पुलिस ने 3 म्यूल अकाउंट होल्डर्स को किया गिरफ्तार; लाखों का ट्रांजैक्शन

दुर्ग जिले में साइबर थाना पुलिस ने 3 म्यूल बैंक खातों का पता लगाया। उसमें जमा हुई साइबर ठगी की रकम के आधार पर तीनों खाता धारकों को गिरफ्तार किया गया। दुर्ग रेंज के साइबर थाना में बंधन बैंक की स्मृति नगर भिलाई के शाखा में संचालित 13 संदिग्ध बैंक खाता धारकों के खिलाफ साइबर ठगी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 3 म्यूल अकाउंट का पता चला। ये खाते आरोपी प्रेम प्रकाश बांधे (19 साल) निवासी हरिनगर कातुलबोर्ड दुर्ग, फैजल अहमद (24 साल) निवासी रामनगर सुपेला भिलाई दुर्ग और देवेन्द्र कुमार गुप्ता (22 वर्ष) निवासी वैशाली नगर भिलाई जिला दुर्ग के पाए गए। खातों में मिली साइबर फ्रॉड की रकम पुलिस ने खाते की जब जांच की तो पता चला कि इन खातों में साइबर फ्रॉड की रकम 52716 रुपए और खाता में कुल ट्रांजैक्शन 161084 रुपए होना पाया गया। इसको देखते हुए 23 मई 2025 को तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जब आरोपियों से पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया जो उन्होंने अपराध में संलिप्तता होना बताया। साथ ही उसके संबंध में पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए गए। इसके बाद आरोपी प्रेम प्रकाश बांधे, फैजल अहमद और देवेन्द्र कुमार गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *