नौकरी देने का झांसा देकर किया किडनैप:रेड्डी अन्ना का पैनल चलाने से किया मना तो बंधक बनाकर की फिरौती की मांग

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महादेव और रेड्डी अन्ना ऑनलाइन बैटिंग एप का काम करने वाले लोगों ने एक युवक को इसलिए किडनैप कर लिया था, क्योंकि उसने ऑनलाइन सट्टा पैनल में काम करने से मना कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद एक और आरोपी को धर दबोचा है। दुर्ग पुलिस ने इस मामले कार्रवाई करते हुए एक दिन पहले एक लड़की और एक लड़के को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने एक युवक रजत शाह को ड्रीम इलेवन क्रिकेट एप में काम देने की बात बोलकर बोकारो झारखंड बुलाया। फिर वहां उससे अन्ना रेड्डी सट्टा एप में काम करने का दबाव बनाया। जब युवक ने काम करने से मना किया तो उन लोगों ने उसे किडनैप कर लिया और 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। इसके बाद रजत के चाचा प्रहलाद शाह ने मामले की शिकायत वैशाली नगर थाने में दर्ज कराई। उसने बताया कि उसके भतीजे को किडनैप करके उनसे 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग की जा रही है। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपियों का लोकेशन लिया और एक टीम को बोकारो भेजा। वहां छापेमारी की गई और सिमरन कौर (21 साल) और राहुल पासवान (24 साल) को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर दोनों ने अपने के साथ मिलकर रेड्डी अन्ना क्रिकेट सट्टे में पैसा हार जाने से रजत शाह को बंधक बनाने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि उन लोगों ने उसके घर वालों से फिरौती की मांग की है। इसके बाद आरेपी सिमरन उसके साथी रजत शाह को लेकर कहीं चले गए। पुलिस ने उनका लोकेशन ट्रैस किया और रेलवे स्टेशन से पकड़ा। वहां पुलिस ने आरोपी सिमरन को पकड़ा, लेकिन तीन आरोपी फरार हो गए। एक आरोपी को और भेजा जेल पुलिस ने इस मामले में गांधी नगर दीक्षित कालोनी सड़क नंबर 37 क्वार्टर नंबर 17-ए कोसानगर सुपेला भिलाई निवासी शिव उर्फ शिवेंद्र तिवारी (25 साल) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम के जरिए सिमरन कौर से मुलाकात हुई थी। सिमरन ने उसे क्रिकेट सट्टा का काम देने का लालच दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिमन का सटोरियों से था बड़ा संपर्क पुलिस ने जब मामले की जांच की तो आरोपी सिमरन का कनेक्शन क्रिकेट के सटोरियों से होना पाया गया। भिलाई के कई सटोरियों से भी उसका सम्पर्क होना पाया गया। गिरफ्तार आरोपी राहुल पासवान और सिमरन ने अपने साथियों के साथ मिलकर रजत शाह को षड़यंत्र पूर्वक बंदी बनाया उसके बाद फिरौती की मांग की। महिला आरोपी का भिलाई से कनकेशन आरोपी सिमरन कौर मदर टेरेसा नगर भिलाई की रहने वाली है। सट्टा के धंधे में आने के बाद वो आपराधिक गतिविधयों में भी शामिल होने लगी। वहीं आरोपी राहुल पासवान बोकारो झारखण्ड का रहने वाला है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *