खाद्यान्न भंडारण से वितरण तक दी गई तकनीकी ट्रेनिंग

भास्कर न्यूज | जामताड़ा खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए जामताड़ा जिला प्रशासन ने एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला 3 जुलाई 2025 को जिला पंचायत रिसाले स्थित रिसार्य सेंटर में हुई। इसमें खाद्यान्न श्रृंखला से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीकी और प्रायोगिक जानकारी दी गई। भारतीय खाद्य निगम, देवघर से रितय कुमार, सहायक श्रेणी-III (सामान्य) और प्रमोद कुमार राय, तकनीकी सहायक ने मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाई। उन्होंने खाद्यान्न के वैज्ञानिक भंडारण, गुणवत्ता परीक्षण, लोडिंग-अनलोडिंग प्रक्रिया और ऑनलाइन प्रणाली से जुड़ी जानकारी दी। नमी नियंत्रण, कीट-निवारण और गुणवत्ता मानकों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मैनुअल और डिजिटल तौल प्रक्रिया, ईमानदारी और कार्यकुशलता के महत्व को समझाया गया। ऑनलाइन सेवा के माध्यम से रिपोर्टिंग और जानकारी के आदान-प्रदान की प्रक्रिया पर भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा सत्र रखा गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला आपूर्ति पदाधिकारी राज शेखर कुमार ने की। उन्होंने कहा कि पारदर्शी खाद्यान्न वितरण व्यवस्था जनता के विश्वास का आधार है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम इस व्यवस्था को मजबूत करने में मददगार हैं। कार्यक्रम में राजाराम हांसदा, देवाशीष सिंह, गौतम मांझी सहित आपूर्ति विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण की मांग की। आयोजन की सफलता और विषयों की गहराई से प्रस्तुति यह दिखाती है कि जिला प्रशासन और खाद्य विभाग तकनीकी दक्षता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दे रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *