खाद्य सुरक्षा के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक

कोंडागांव| खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने और आम नागरिकों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमों की जानकारी देने व सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा के संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके देवांगन द्वारा स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, गोलावंड के हॉस्टल में स्थित मेस का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को विडियो और ऑनलाइन माध्यम से खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और हाइजीन के महत्व, खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान, फूड फोर्टिफिकेशन और खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंगों के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। साथ ही, खाद्य पदार्थों के साथ अखबारी कागज के उपयोग से होने वाले नुकसान और खाद्य पदार्थों पर लेबल की जानकारी भी साझा की गई। इसके अतिरिक्त देवांगन ने छात्रावास में मिलने वाले भोजन के बारे में छात्रों से सुझाव लिए और सुधार के लिए प्राचार्य और रसोई कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *