खाद टोकन न मिलने से कलेक्टर बंगले पर पहुंचे किसान:शाजापुर में तकनीकी समस्या से नहीं मिला रहा खाद; नायब तहसीलदार ने दिलाया टोकन

शाजापुर में गुरुवार सुबह खाद के टोकन न मिलने से नाराज किसान कलेक्टर बंगले पहुंच गए। टंकी चौराहे स्थित सोसाइटी में तकनीकी समस्या के कारण किसानों को खाद के लिए टोकन नहीं मिल पा रहे थे। बाद में नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया और उन्हें टोकन दिलवाए, जिसके बाद उनका गुस्सा शांत हुआ। घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की है। किसान टंकी चौराहे पर स्थित सोसाइटी में खाद के टोकन लेने के लिए लाइन में लगे थे। हालांकि, तकनीकी खराबी के कारण टोकन वितरण रुक गया था, जिससे किसानों में असंतोष फैल गया। किसान बोले- सुबह से टोकन के लिए लाइन में लगे हैं बुजुर्ग किसान बनवारी लाल ने बताया कि वे सुबह से ही खाद के टोकन के लिए लाइन में लगे थे। जब तकनीकी समस्या के कारण टोकन नहीं मिले, तो सभी किसान कलेक्टर बंगले पर विरोध दर्ज कराने पहुंचे। कलेक्टर बंगले पर नायब तहसीलदार पहुंचीं। उन्होंने किसानों को समझाया और उन्हें वापस सोसाइटी ले गईं। नायब तहसीलदार की पहल पर किसानों को खाद के टोकन उपलब्ध कराए गए, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *