खाद वितरण पर निगरानी के लिए बनाया नियंत्रण कक्ष

यूरिया व डीएपी की किल्लत को देखते हुए कृषि विभाग की ओर से उर्वरक की उपलब्धता व वितरण पर निगरानी के लिए जिला स्तर पर संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय में उर्वरक नियंत्रण कक्ष (फर्टिलाइजर कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. राजेंद्र लांबा ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में रोजाना उर्वरक प्राप्ति, वितरण, स्टॉक की समीक्षा की जा रही है ताकि जिले के किसानों को उर्वरक की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता हो सके। किसान निर्धारित दर पर ही उर्वरक की खरीदारी करें, किसी भी प्रकार की किल्लत व मुनाफाखोरी होने पर उर्वरक नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9461419169 एवं 8306907013 पर सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक सूचना दे सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *