चूरू; राज का बाड़ा क्षेत्र में लाइन में लीकेज, रास्ते पर बह रहा पेयजल

चूरू | शहर के राज का बाड़ा इलाके में सच्चियाय माता मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर पिछले कई दिनों से पेयजल लाइन में लीकेज है। लीकेज के कारण रोजाना कई लीटर पीने का पानी रास्ते पर व्यर्थ बहता है। इससे रास्ते पर भी कीचड़ फैलता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इसके अलावा आस-पास की गलियों में भी कई जगह लीकेज है। जिम्मेदार अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। -कैलाश पारीक, दुकानदार, राज का बाड़ा, वार्ड 45

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *