झालावाड़ में खानपुर-बकानी विधानसभा क्षेत्र में विधायक सुरेश गुर्जर ने 1 करोड़ 21 लाख रुपए के 26 विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। ये कार्य विधायक कोष से किए जाएंगे। इन स्वीकृत कार्यों में विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगर पालिका क्षेत्रों में सामुदायिक टीनशेड, प्रार्थना सभा टीनशेड, चबूतरा निर्माण, ग्रेवल सड़क निर्माण और इंटरलॉकिंग नाली निर्माण जैसे जनहितैषी कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। यह स्वीकृति क्षेत्र के निरंतर विकास को ध्यान में रखते हुए दी गई है। स्वीकृत 26 कार्य इस प्रकार है


