खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग:ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू, जागीरपुरा गांव में बड़ा हादसा होने से टला

धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र स्थित जागीरपुरा गांव में घर में खाना बनाते वक्त अचानक सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही खाना बना रही महिला दौड़कर बाहर निकली। जिसके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बसई नवाब चौकी पुलिस पहुंच गई। जहां पुलिस ने सिलेंडर में आग लगने की घटना की जानकारी ली। घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि गांव की प्रदीप पुत्र चौब सिंह कुशवाहा की पत्नी घर में खाना बना रही थी इसी दौरान सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लग गई सिलेंडर में आग लगने के बाद खाना बना रही महिला दौड़कर बाहर आई जिसके चीखने चिल्लाने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए जहां ग्रामीणों ने सिलेंडर को बाहर निकाल कर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि जिस वक्त महिला घर के अंदर खाना बना रही थी। उस वक्त घर के सभी लोग बाहर की ओर बैठे हुए थे। सिलेंडर में अचानक आग लगते ही महिला भी तुरंत दौड़कर बाहर आ गई। वहीं ग्रामीणों द्वारा समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *