जयपुर में दिनदहाड़े एक घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी का मामला सामने आया है। मास्टर चाबी से लॉक तोड़कर बदमाश महज 15 सेकेंड में बाइक स्टार्ट कर चुरा ले गया। करणी विहार थाने में पीड़ित बाइक ऑनर ने FIR दर्ज करवाई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बाइक चोर की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया- भुवनेश्वरी वाटिका पांच्यावाला निवासी विजय सिंह यादव (46) ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका बेटा बाइक लेकर करणी पैलेस रोड पर हस्तिनापुर में मेरे भाई के घर गया था। दोपहर करीब 3:30 बजे घर के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर चला गया। पीछे से बदमाश ने दिनदहाड़े चोरी के लिए बाइक को निशाना बनाया। मास्टर चाबी से लॉक तोड़कर बदमाश बाइक स्टार्ट कर चोरी कर ले गया। शाम करीब 6:30 बजे बाइक संभालने पर गायब मिली। CCTV में कैद हुई करतूत
घर के बाहर लगे CCTV फुटेज को चेक करने पर बाइक चोर की करतू कैद मिली। बदमाश महज 15 सेकेंड में लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर ले जाते दिखा। करणी विहार थाना पुलिस बाइक चोरी की सूचना पर मौक पर पहुंची। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी है।


