खालसा कॉलेज पब्लिक स्कूल में अरदास दिवस मनाया

अमृतसर | खालसा कॉलेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रंजीत एवेन्यू में अरदास दिवस धार्मिक समारोह मनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल निर्मलजीत कौर गिल की अगवाई में आयोजित इस धार्मिक समारोह के अवसर पर श्री जपुजी साहिब जी के जाप कीर्तन के बाद श्री आनंद साहिब जी की 6 पौड़ी के पाठ किए गए। इस अवसर पर प्रिंसिपल निर्मलजीत कौर गिल ने कहा कि खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के अंतर्गत आते संस्थाओं की चलती आ रही परंपरा को कायम रखते हुए संस्था में सेशन के खत्म होने से पहले अरदास दिवस मनाया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सख्त मेहनत करके परीक्षाओं में अच्छी कारगुजारी दिखाकर संस्था अभिभावकों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को हर विषय के लिए समय निर्धारित करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर सरबत के भले की अरदास की गई। इस अवसर पर समूह स्टाफ तथा विद्यार्थी हाजिर थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *