जालंधर| लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन में टैलेंट हंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाषण, कविता पाठ, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण, कार्टूनिंग, क्ले मॉडलिंग, फोटोग्राफी, कोलाज निर्माण, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, फुलकारी, मेहंदी प्रतियोगिता और रंगोली जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत कौर राय ने छात्राओं के उत्साह की सराहना की और उन्हें हरफनमौला बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ये गतिविधियां आत्मविश्वास बढ़ाने, रचनात्मकता को निखारने और अंततः छात्राओं के समग्र व्यक्तित्व विकास में योगदान देने के लिए आवश्यक हैं।


