जालंधर| दोआबा कॉलेज में कॉलेज के महिला विकास प्रकोष्ठ -दीप्ति एवं एनजीओ अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन की ओर से महिला सशक्तिकरण विषय पर सेमिनार एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें आकर्षी जैन-आईपीएस, एडीसीपी, प्रि. डॉ. पूजा पराशर, प्रि. डॉ. नवजोत कौर, स्वराज ग्रोवर बतौर वक्ता उपस्थित हुए। उनका हार्दिक अभिनन्दन प्रि. डॉ. प्रदीप भंडारी, रमेश महेन्द्रू, प्रो. ईरा पराशर, प्रो. गरिमा ने किया। एडीसीपी आकर्षी जैन ने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियों को समानता के अधिकार के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए । डॉ. पूजा पराशर, डॉ. नवजोत कौर और स्वराज ग्रोवर ने भी महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के दौर में महिला एक बढ़िया समाज के निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभा रही है। उन्होंने भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा पर भी विचार रखे । नारी सशक्तिकरण पर भाषण प्रतियोगिता में मिनल ने प्रथम, भूमिका ने द्वितीय व कीर्तिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रि. डॉ. प्रदीप भंडारी व मेहमानों ने विद्यार्थियों को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया। निर्णायकगणों की भूमिका प्रो. आबरू शर्मा, प्रो. गुरसिमरन सिंह व जयपाल शर्मा ने निभाई। इस मौके पर डॉ. सिमरन, डॉ. शिविका, प्रो. साक्षी व प्रो. प्रवीण उपस्थित थे ।


