अमृतसर| नेहरू युवा केंद्र ने खालसा कॉलेज में युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का समापन किया। यूपी से प्रतिभागी कृति, अमीषा, अनन्या पांडे व दिल्ली से भव्या तिवारी और राजस्थान से भरत बरेठ ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम सहायक रोहिल कुमार कट्टा ने बताया कि युवाओ ने पंजाब की संस्कृति को जानने के लिए साडा नाट घर बॉर्डर इलाका के गांव माचीवाला एवं घोनेवाल गए। हरमंदिर साहिब मे माथा टेका व जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन किया। रिट्रीट सेरेमनी देखने को अटारी बॉर्डर भी गए। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ अरविन्दर कौर काहलों, यूथ वेल्फेयर विभाग के निदेशक डॉ देवेन्द्र सिंह, आकांक्षा महावरिया, डॉ सुरजीत कौर व अन्य मौजूद रहे।


