खालसा कॉलेज में लर्न एक्सेल विषय पर वर्कशॉप करवाई

लुधियाना| खालसा कॉलेज फॉर वुमन के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स द्वारा लर्न एक्सेल द एआई वे स्मार्ट वर्क, नॉट हार्ड वर्क विषय पर एक इंटरेक्टिव और स्किल-ओरिएंटेड वर्कशॉप का आयोजन किया। इस कार्यशाला में लगभग 90 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का संचालन सुरभि ने किया, जिन्होंने हैंड्स-ऑन और प्रैक्टिकल अप्रोच के माध्यम से प्रतिभागियों को विषय की गहराई से जानकारी दी। सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स को एमएस एक्सेल के साथ जोड़कर उनके प्रभावी उपयोग पर विशेष फोकस किया गया। छात्राओं को बताया गया कि किस प्रकार एआई की मदद से रोजमर्रा के कार्यों को ऑटोमेट किया जा सकता है, डेटा की शुद्धता बढ़ाई जा सकती है और बड़े डेटा का विश्लेषण अधिक तेजी और सटीकता के साथ किया जा सकता है। इंटरेक्टिव प्रारूप के कारण छात्राओं को एआई-ड्रिवन फीचर्स को स्वयं प्रयोग करने का अवसर मिला। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. कमलजीत ग्रेवाल ने कहा कि आज के डेटा-ड्रिवन युग में एक्सेल की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है और एआई के साथ इसके नए आयाम खुल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *