भास्कर न्यूज | लुधियाना अमृत सागर द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मॉडल टाउन एक्सटेंशन, में 20 और 21 फरवरी शाम 7 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित किए जा रहे 22वें अमृत सागर शुकराना समागम के निमंत्रण पत्र का विमोचन करते हुए उन्होंने कहा कि यह समागम गुरु साहिबानों और भगतों की इलाही बाणी के संदेश को विश्वभर की संगत तक पहुंचाने तथा सर्व सांझीवालता का संदेश देने हेतु एक यादगार आयोजन सिद्ध होगा। अमृत सागर के प्रमुख बलबीर सिंह भाटिया ने बताया कि समागम में कीर्तन जत्थे और प्रमुख हस्तियां हाजिरी भरेंगी। इनमें भाई अनंतबीर सिंह (एलए), भाई गुरशरण सिंह लुधियाना वाले, भाई महिताब सिंह जालंधर वाले, भाई तरनवीर सिंह (रब्बी वीर), भाई गगनदीप सिंह श्री गंगानगर वाले, भाई कुलजीत सिंह खालसा, भाई करमजीत सिंह खालसा, बीबी रविंदर कौर पटियाला वाले तथा बाबा कुंदन सिंह भलाई ट्रस्ट के कीर्तन जत्थे शामिल हैं। इसके अलावा सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह (पूर्व हेड ग्रंथी, सचखंड श्री दरबार साहिब अमृतसर), जवद्दी टकसाल के मुखी संत बाबा अमीर सिंह, पंथ प्रचारक माता विपनप्रीत कौर और परविंदर सिंह भाटिया रायपुर वाले भी विशेष रूप से संगत के साथ गुरमत विचार साझा करेंगे। 22वें अमृत सागर शुकराना समागम करी जानकारी देते कमेटी के सदस्य।


