खाली पड़ी जगहों को पार्क बनाने के निर्देश

जालंधर| डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिला प्रशासकीय परिसर में नारको कोआर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) मैकेनिज्म संबंधी बैठक में कहा कि बेआबाद और खाली पड़ी जगहों पर सफाई, लाइटों का प्रबंध, चारदीवारी आदि करने के अलावा इन्हें पार्क, खेल मैदान, जिम, रनिंग ट्रैक आदि में बदलने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं ताकि लोगों विशेषकर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने गांवों में भी इसी तरह पंचायतों और नंबरदारों की मदद से ऐसे क्षेत्रों को रचनात्मक गतिविधियों के लिए उपयोग में लाने को सुनिश्चित करने पर जोर दिया। डॉ. अग्रवाल ने पुलिस विभाग को ऐसी जगहों पर अधिक सतर्कता बरतने की हिदायत भी दी। विभिन्न विभागों द्वारा नशों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का जायजा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर नशे के विरुद्ध और अधिक प्रभावी ढंग से कदम उठाए जाएं। उन्होंने नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ लगातार जागरूकता फैलाने पर जोर दिया ताकि युवाओं को नशे से दूर रखकर उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *