खिलचीपुर में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत पूरी:पानी की सप्लाई फिर से शुरू; सीएमओ ने पाइपलाइन बिछाने का कार्य देखा

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर के खांडी बावड़ी और अस्पताल टंकी क्षेत्रों में मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई थी। इस कारण लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार को नगर परिषद की प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) ज्योति सुनहरे ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू करवाया। तकनीकी टीम ने तेजी से सुधार कार्य पूरा किया, जिसके बाद प्रभावित इलाकों में पेयजल सप्लाई फिर से शुरू हो गई। इसी दौरान सीएमओ ज्योति सुनहरे ने शहरी पेयजल योजना के तहत नगर में चल रहे पाइपलाइन विस्तार कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्माण मानकों का जायजा लिया। सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि नगरवासियों को निर्बाध और स्थिर पेयजल उपलब्ध हो सके। पेयजल लाइन की मरम्मत और विस्तार कार्यों के पूरा होने के बाद खिलचीपुर की जलापूर्ति व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत, सुरक्षित और बेहतर होने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *