मंदसौर में 10 हजार का इनामी भू-माफिया अमजद पठान गिरफ्तार:मनीष व्यास आत्महत्या मामले में फरार था; भाई-पिता समेत प्रताड़ना के आरोप हैं

मंदसौर जिले के सुवासरा में प्रॉपर्टी डीलर मनीष व्यास आत्महत्या मामले में शनिवार को पुलिस ने ₹10,000 के इनामी भू-माफिया अमजद पठान को गिरफ्तार कर लिया। अमजद पर मनीष व्यास को प्रताड़ित करने और ₹54 लाख के लेन-देन का आरोप है। यह मामला तब सामने आया जब प्रॉपर्टी डीलर मनीष व्यास ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली थी। मनीष के पास से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें अमजद पठान, उसके भाई आजाद पठान और पिता पर जमीन के नाम पर ₹54 लाख लेने और लगातार प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था। स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने अमजद पठान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया था। इसके साथ ही, राजनीतिक दबाव के बीच भाजपा ने भी अमजद पठान को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। एक दिन पहले ही इनाम घोषित हुआ था
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीणा ने 28 नवंबर को आरोपी अमजद पठान की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया था। इनाम की घोषणा के बाद से पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी और उसकी तलाश में जुटी थी। लगातार दबिश और पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद आखिरकार ₹10,000 के इनामी आरोपी अमजद पठान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर रही है। इस मामले में और भी कई खुलासे होने की संभावना है, जिससे पूरे प्रकरण की परतें खुल सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *