भास्कर न्यूज | राजपुर विकासखंड राजपुर व वाड्रफनगर में विकासखंड स्तर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान राजपुर में सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। खेल ओलंपिक के पहले दिन एथेलेटिक्स, खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न ग्रामों से आए पंजीकृत खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन व खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता दिखाई। एथेलेटिक्स में खिलाड़ियों ने अपने गति और क्षमता का प्रदर्शन किया। साथ ही खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों में टीम वर्क देखने को मिला। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों को आपसी भाईचारे और अनुशासन के साथ खेलने का संदेश दिया। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को आगामी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलेगा। इस दौरान भाजपा महामंत्री संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, मंडल महामंत्री बबलू यादव, मनोज बंसल, शंकर गोयल, राजेश यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे, बीईओ अरविंद गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


