कोरबा| नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1 रामसागरपारा स्थित दादी धाम मंदिर परिसर के सामने दादी धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में कथा वाचक पं. बालमुकुंद तिवारी ने शिव भगवान के विविध अवतारों की कथा सुनाई। शुक्रवार को आयोजित कथा प्रसंग में आचार्य तिवारी ने भगवान शिव के कल्याणकारी स्वरूप, अवतारों की महिमा व उनके आध्यात्मिक संदेशों का वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कथा के बाद रामसागरपारा के वार्डवासियों ने कथा वाचक आचार्य पंडित बालमुकुंद तिवारी को सप्रेम स्मृति चिन्ह व फोटो भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान चित्ररेखा चंदेल, आकांक्षा चंदेल, पूर्व पार्षद दीपा राठौर, लक्ष्मी चौहान, श्याम बाई नेताम, विमल जगत, संजना पटेल, भगवती मरावी, वैशाली मरावी, जगबाई मरावी, जय सिंह नेताम, विपेंद्र कुमार साहू, संतोष गुप्ता, हर्ष नेताम, लकेश्वर साहू व शेखर पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


