खिलोरा की टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलोरा विजेता

भास्कर न्यूज | हतबंध ग्राम हतबंध में सहारा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 32 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को भोथीडीह और खिलोरा टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में खिलोरा टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि भोथीडीह टीम द्वितीय स्थान पर रही। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम स्थान पर रहने वाली खिलोरा टीम को ₹15,001 का इनाम सरपंच प्रतिनिधि नरेश अनंत और करण वर्मा ने प्रदान किया। द्वितीय स्थान के इनाम ₹8,001 और ट्रॉफी उप सरपंच दिलीप यादव ने प्रदान की। वहीं, तृतीय स्थान विजेता को कंप्यूटर स्टोर की ओर से ₹5,001 पुरस्कार दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *