दुर्ग में स्वास्थ्य और शिक्षा पर करोड़ों के काम हो रहे: गजेंद्र

सिटी रिपोर्टर|दुर्ग स्कूल शिक्षा मंत्री व दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि दुर्ग शहर विधानसभा में खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित नगर विकास को लेकर दो साल में करोड़ों की राशि शासन से स्वीकृति हुई है, जो दुर्ग की जनता का भाजपा पर विश्वास का परिणाम है। दुर्ग में विकास का सितारा जड़ने आईटी पार्क, बीसीसीआई मैदान को स्थापित करने कार्य जारी है। जनता की मांग के अनुरूप बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा देने लगातार कार्यरत हैं। खेल की दिशा में बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण, स्विमिंग पुल और उरला स्टेडियम निर्माण अंतिम चरण पर है। 20 से अधिक स्थान पर सार्वजनिक मंच में डोम शेड, शासकीय स्कूलों में संधारण, किसान भवन, शादी ब्याह जैसे बड़े आयोजन के लिए कई वार्ड में करोड़ों की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण जारी है। आवागमन को बेहतर बनाने दुर्ग निगम क्षेत्र के लगभग सभी वार्डों में सीमेंटीकृत सड़क, पानी निकासी को बेहतर बनाने नाली निर्माण जारी है। मंत्री गजेंद्र ने कहा कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ ही कला संगीत और धार्मिक- सांस्कृतिक धरोहर के संवर्धन के तहत शहर के आस्था का प्रतीक मां चंडी मंदिर और बैगापारा शीतला मंदिर की भव्यता को बढ़ाने विकास कार्य की नींव रखी गई है। रात में लोगों के सुरक्षित आवागमन के िलए बिजली पोल में लाइट्स लगाने विधायक निधि से 1 करोड़ 16 लाख की स्वीकृति, नए बसाहट वाले कॉलोनी में 1400 से अधिक बिजली पोल सह लाइन विस्तार कार्य जारी है, साथ ही विद्युत लोड को बढ़ाने 20 स्थान पर नये ट्रांसफार्मर की स्थापना की गई है। आईटी के क्षेत्र में दुर्ग एक नए युग की शुरुआत करने आईआईटी भिलाई एवं छत्तीसगढ़ सरकार के मध्य आईटी पार्क स्थापना के िलए एमओयू किया गया। शहर के नागरिकों को सुख दुख और शादी ब्याह जैसे आयोजन के लिए विभिन्न स्थान पर सामुदायिक भवन निर्माण जारी है। दुर्ग शहर के 104 स्थानों पर 791.83 लाख की राशि से सार्वजनिक मंच में डोमशेड, मंच निर्माण के कार्य जारी है। जल्द सड़कों का चौड़ीकरण होगा मंत्री गजेंद्र ने बताया कि विभिन्न सड़कों का चौड़ीकरण करने शासन से करोड़ों की राशि स्वीकृति मिल गई है। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और सड़क दुर्घटना को नियंत्रित करने और आवागमन को सुरक्षित बनाने सड़क का चौड़ीकरण के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। 1 अरब 5 करोड़ 76 लाख की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। दुर्ग में खेल को बढ़ावा देने रविशंकर स्टेडियम के पास 144.68 लाख की लागत से शहर का पहला आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इंडोर बैंडमिंटन का लोकापर्ण किया गया। अमृत मिशन अंतर्गत 18873.60 लाख की लागत से पानी टंकी स्थापना, नल कनेक्शन, पौधा रोपण, पाइपलाइन विस्तार, उद्यान निर्माण कराया जाना है। 116 से अधिक स्थान पर सड़क और नाली निर्माण कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *