खुडाला में कल तीन घंटे बिजली कटौती:सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगी आपूर्ति

फालना में मंगलवार को तीन घंटे बिजली कटौती रहेगी। 11 केवी फीडर खुडाला पर मेंटेनेंस किया जाएगा। इसके चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 23 सितंबर मंगलवार को सुबह 7:30 बजे से दोपहर 10:30 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान खुडाला क्षेत्र जीएसएस पर रखरखाव को किया जाएगा। 11 केवी खुडाला सिटी के फीडरों से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को इस कटौती का सामना करना होगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से तीन घंटे की इस कटौती के दौरान असुविधा के लिए सहयोग मांगा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *