भास्कर न्यूज | बालोद गुंडरदेही में शराब दुकान के सामने खुद को पुलिस बताकर तीन लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार मोहन कुमार ने जानकारी दी है कि मंगलवार को शाम 7 बजे नीलकमल साहू के साथ गुंडरदेही की मोबाइल दुकान में मोबाइल बनवाने गए थे। वहां से शराब दुकान पहुंचे। खरीदने के बाद 5 पाव शराब को बाइक की डिक्की में रखे थे। इस दौरान शाम 7.30 बजे तीन युवक पहुंचे और कहा कि हम लोग पुलिस वाले है, तुम लोग चुनाव के लिए शराब को बेचने के लिए ले जा रहे हो कहकर गाली गलौज करने लगे। जिसके बाद हाथ मुक्का से मारपीट किया। एक व्यक्ति ने थप्पड़ मारा फिर दो ने हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवक की रिपोर्ट पर गुंडरदेही थाने में तीन लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गुंडरदेही टीआई मनीष शेण्डे ने बताया कि युवक की रिपोर्ट के आधार पर मारपीट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


