खुरई शहरी पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है, जिससे चोरी की गई चार बाइक जब्त की गईं हैं। बाइक चोरी की रिपोर्ट 2 लोगों ने दर्ज कराई थी शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने बताया कि माखन पिता राजेन्द्र सिंह ठाकुर (47) निवासी महूना जाट ने अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया था। वहीं उदित पिता नरेन्द्र नामदेव (२२) निवासी सुभाष वार्ड ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बाइक अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। इसकी रिपोर्ट भी शहरी थाना में दर्ज की गई थी। पुलिस ने संदेह पर आरोपी को पकड़ा पुलिस ने संदेह के आधार पर हरिदास उर्फ हरलाल पिता कम्मोद अहिरवार (२३) निवासी बरोदिया नौनागिर को पकड़ा, जिसने पूछताछ में चार बाइक चोरी करना स्वीकार किया। चोर ने एमपी 15 एमक्यू 0954 कीमत चालीस हजार, एमपी 15 जे 9426 कीमत 25 हजार, एमपी 04 व्हीएम 6674 कीमत पचास हजार रुपए, एमपी 40 एमडी 7783 कीमत पचास हजार रुपए बरामद की है। दो बाइक खुरई की तो एक विदिशा और राहतगढ़ की खुरई शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी से चार बाइक जब्त की गई है। जिसमें दो बाइक खुरई से चोरी की गई थी। एक राहतगढ़ और एक बाइक विदिशा जिले से चुराई गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय से पुलिस रिमांड लिया गया है। टीम में यह रहे मौजूद कार्रवाई में थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक मुन्नालाल राज, राजाबेदी, महिपाल सिंह, फूलसिंह, नाहर सिंह, सोनू राज, धरमदास, प्रीतम शाक्य की अहम भूमिका रही।


