भास्कर न्यूज|बगोदर 9 जून की रात बगोदर थाना क्षेत्र के कोल्हागोलगो में सरिया के कसियाडीह निवासी इस्लाम अंसारी के साथ लूटपाट और हमला मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है । मामले में इस्लाम की पत्नी और उसका प्रेमी साजिशकर्ता निकले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया है। इस्लाम की पत्नी 26 वर्षीय सानिया खातून और उसके प्रेमी डुमरी थाना क्षेत्र के परसाबेड़ा गांव निवासी जब्बार अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बुधवार को बगोदर थाना में प्रेस वार्ता में एसडीपीओ धनंजय राम व थाना प्रभारी िवनय कुमार यादव ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया िक इस्लाम को रास्ते से हटाने के लिए उसकी पत्नी सानिया खातून और उसके प्रेमी जब्बार अंसारी ने ये साजिश रची थी। सानिया 9 जून को इलाज के नाम पर अपने पति इस्लाम अंसारी को धनबाद ले गई थी। जान-बूझकर वापसी में सानिया ने लेट कराया था। इस दौरान मोबाइल से अपने प्रेमी जब्बार को वापसी का पूरा डिटेल शेयर कर रही थी। पुलिस के अनुसार कोल्हागोलगो के पास इस्लाम की पत्नी सानिया ने लघुशंका जाने का बहाना बनाकर पति से बाइक रुकवाई। इसके बाद वह सड़क किनारे चली गई और प्रेमी जब्बार को फोन कर लोकेशन बता कर जल्दी पहुंचने को कहा। जब्बार बाइक से मुंह में गमछा लपेट कर मौके पर पहुंचा और इस्लाम पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबरा कर इस्लाम ने अपने जेब में रखे सारे पैसे अर्थात 3100 रुपए जब्बार को दे दिया और जान बख्शने को कहा। इस बीच अन्य गाड़ियां आ-जा रही थीं। भेद खुल नहीं जाए इसी डर से जब्बार अंसारी मौके से भाग निकला। पति-पत्नी दोनों कसियाडीह वापस गांव लौटे और 10 तारीख को इस बाबत बगोदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 10 िदन पहले ही सऊदी अरब से गांव आया था इस्लाम पुलिस अधिकारियों ने बताया िक इस्लाम की पत्नी और उसके प्रेमी जब्बार ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। इस्लाम अंसारी सऊदी अरब में काम करता है। 10 दिन पहले गांव आया था। इसी बीच साजिश के तहत उसकी हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से मिलकर रची थी। इसी के तहत इलाज के बहाने 9 जून कोे धनबाद गई थी। लौटने में देर हो और सुनसान रास्ते में इस्लाम की हत्या कर साक्ष्य छुपाया जा सके। इसी मंशा से डुमरी में खरीदारी के बहाने लेट कराया और फिर कोल्हागोलगो के रास्ते में अपने प्रेमी को बुलाकर इस्लाम पर हमला कराया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, धारदार हंसुआ, खून लगा लोहे का पाइप, अभियुक्त का मोबाइल और लूटे गए 3100 रुपए बरामद िकए।


