छत की एसबेस्टस शीट काटकर किराना दुकान से हजारों की चोरी

भास्कर न्यूज | चित्तरंजन हिंदुस्तान केबल्स रोड पर देशबंधु पार्क इलाके में मंगलवार रात चोरी की वारदात हुई। चंदन श्रीवास्तव की किराना और जनरल दुकान में चोर घुसे। दुकान से करीब 5 हजार रुपये नकद व अन्य सामान ले गए। चंदन श्रीवास्तव ने बताया कि 10 जून की रात करीब 11 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौटे थे। 11 जून की सुबह जब दुकान खोली तो देखा कि छत की ऐसबेस्टस शीट काटी गई थी। करीब दो वर्गफुट की जगह काटकर चोर अंदर घुसे थे। तुरंत रूपनारायणपुर पुलिस फांड़ी को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय व्यापारियों में घटना को लेकर डर है। उनका कहना है कि मुख्य सड़क पर इस तरह की चोरी से सुरक्षा पर सवाल उठते हैं। व्यापारियों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल चंदन श्रीवास्तव को पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *