खुलेआम गालियां देते हुए बंदूक से गोलियां दागीं, VIDEO:पड़ोसी ने घर के बाहर शराब पीने पर की थी मारपीट, लौटकर युवक ने की फायरिंग

ग्वालियर में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक पड़ोसी को गालियां देते हुए ललकार रहा है और बंदूक से गोलियां चला रहा है। यह वीडियो महाराजपुरा के डीडी नगर में रविवार रात का बताया जा रहा है। असल में एक युवक अपनी कार खड़ी कर पड़ोसी के घर के बाहर शराब पी रहा था। जिस पर पड़ोसी ने विरोध किया और मारपीट कर दी। उस समय तो युवक चला गया और कुछ देर बाद घर से बंदूक निकालकर लाया और गोलियां चला दीं। पूरी घटना पास ही लगे एक CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सोमवार को मामले की शिकायत दोनों पक्ष ने महाराजपुरा थाना में की है। फायरिंग करने वाले ने अपने साथ मारपीट की शिकायत की है, जबकि दूसरे पक्ष ने CCTV फुटेज के साथ रिपोर्ट की है। पुलिस दोनों पर ही एक्शन ले रही है। विरोध किया तो वह गाली गलौज करने लगा
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर में रहने वाले देवेंद्र ठाकुर का आरोप है कि उनके घर के बाहर रविवार देर रात पड़ोसी दीपू शर्मा अपनी गाड़ी पार्क की और शराब पी रहा था। जब उन्होंने उसका विरोध किया तो वह गाली गलौज करने लगा। जिस पर दोनों के बीच झगड़ा व मारपीट हो गई। झगड़े से नाराज दीपू उस समय तो चला गया, लेकिन कुछ देर बाद घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर लौटा और गालियां देना शुरू कर दिया। गालियां देते हुए फायरिंग भी करता रहा। दीपू शर्मा के द्वारा की गई फायरिंग की वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद दीपू शर्मा पुलिस थाने जा पहुंचा और देवेंद्र के खिलाफ मारपीट की शिकायत की। पुलिस ने इसकी शिकायत पर देवेंद्र के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। वहीं, देवेंद्र ने थाने में पुलिस को CCTV फुटेज थमाते हुए दीपू शर्मा के खिलाफ फायरिंग करने की शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने फरियादी देवेंद्र की शिकायत पर CCTV फुटेज के आधार पर दीपू शर्मा के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएसपी मनीष यादव ने बताया महाराजपुरा में दो पक्षों में विवाद हुआ है। झगड़े के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से मारपीट की है। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी घर से बंदूक उठाकर लाने और गालियां देते हुए फायरिंग की है। दोनों पक्षों ने शिकायत की है और कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *