घर के पास ईंट भट्ठा लगाने से रोकने पर मारपीट:पन्ना में गर्भवती महिला जिला अस्पताल रेफर, सास भी घायल

पन्ना जिले के जेतुपुरा गांव में सोमवार, 26 जनवरी को ईंट भट्ठे के विवाद को लेकर एक गर्भवती महिला और उसकी सास के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस हमले में 7 माह की गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल महिला की सास राम कुंवारी ने बताया कि उनके घर के पास गांव के ही राजेश बढ़ई और उसकी पत्नी वर्षा ईंट का भट्ठा लगा रहे थे। जब राम कुंवारी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी पति-पत्नी गाली-गलौज पर उतर आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। गर्भवती बहू को भी नहीं बख्शा अपनी सास को पिटता देख 27 साल की बहू संतरा बाई उन्हें बचाने दौड़ी। संतरा बाई सात माह की गर्भवती हैं, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी रहम नहीं किया। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जोर से धक्का दिया और उनके साथ मारपीट की, जिससे वह जमीन पर गिर गईं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल किया गया रेफर घटना के बाद गांव वालों ने बीच-बचाव किया और घायल संतरा बाई को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। महिला की नाजुक हालत और गर्भ में पल रहे बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए डॉक्टर ने शाम करीब 7 बजे उन्हें जिला अस्पताल पन्ना के लिए रेफर कर दिया। परिजन अब मां और बच्चे की जान को लेकर काफी चिंतित हैं। पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने इस मामले में पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में जब अमानगंज थाना प्रभारी रवि सिंह जादौन से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *