खुले इलाकों में चलेगी शीत लहर

लुधियाना| वीरवार को दिन में धूप निकलने के साथ ही हवा भी चलने से दिन का तापमान 21.80 रहा और रात का पारा भी 5.80 रहा। खुले इलाकों में ठंडी हवाएं चलीं, जिनका प्रभाव शुक्रवार को भी रह सकता है। मौसम विभाग अनुसार शुक्रवार को भी खुले इलाकों में शीत लहर चलेगी। शनिवार को ठंडी हवाओं से राहत संभव है। वीरवार को दिन का पारा सामान्य से 1.70 कम रहा। पिछले 24 घंटों के मुकाबले भी 0.60 की गिरावट रही है। वहीं, रात का पारा 5.80 रहा जोकि औसत से 1.70 कम दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *