खूंटाघाट बांध से पानी बंद, बिलासपुर में जल संकट:टंकियां नहीं भर पा रहीं, कई वार्डों में टैंकर से हो रही पानी की सप्लाई

बिलासपुर में खूंटाघाट बांध से पानी की आपूर्ति बंद होने के बाद नगर निगम के कई वार्डों में पेयजल संकट गहरा गया है। शनिवार रात क्रांतिनगर, तारबाहर और तालापारा जैसे क्षेत्रों में पानी के टैंकर भेजे गए। ट्यूबवेल से पानी की टंकियां पूरी तरह भर नहीं पा रही हैं, जिससे लोगों को कम दबाव और अपर्याप्त पानी मिल रहा है। बिलासपुर में 300 करोड़ रुपये की अमृत मिशन योजना 2023 में पूरी की गई थी। यह योजना सतही जल (नदी और बांध के पानी) पर आधारित है और पिछले दो वर्षों से नगर निगम के 56 वार्डों में पेयजल की आपूर्ति कर रही है। खूंटाघाट बांध की नहर में रिसाव (सीपेज) की समस्या के कारण शुक्रवार से पानी की आपूर्ति रोक दी गई है। यह रिसाव गर्मियों में ही शुरू हो गया था, लेकिन तब मौसम को देखते हुए मरम्मत का काम टाल दिया गया था। अब मरम्मत के लिए ठंड का मौसम चुना गया है। शहर के 22 वार्डों में पानी की आपूर्ति प्रभावित शहर के 22 वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए टंकियों का उपयोग किया जाता है। इन टंकियों को ग्रेविटी फोर्स से भरने के लिए बिरकोना की दो बड़ी टंकियों का इस्तेमाल होता था। आपूर्ति बंद होने के बाद, वार्डों की टंकियों को ट्यूबवेल से भरने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वे पूरी तरह भर नहीं पा रही हैं। बांध से आपूर्ति बंद होने के दूसरे दिन, शहर की कुछ टंकियां शाम तक केवल 40-50 प्रतिशत ही भर पाईं। इसके परिणामस्वरूप लोगों को कम दबाव और अपर्याप्त पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने बताया कि अयोध्या नगर में भी कम दबाव और पानी की कमी की शिकायतें मिली हैं। टंकियों पर नजर रखी जा रही, टैंकर सप्लाई नगर निगम के नल जल विभाग के प्रभारी अनुपम तिवारी ने बताया कि जल प्रदाय के लिए निर्धारित सभी टंकियों को भरने के लिए वार्ड के मोटर पंप व बूस्टर पंप का उपयोग किया जा रहा है तथा ऑपरेटरों से कहा गया कि वह जल स्तर की जानकारी दें। व्यापार विहार की टंकी भर नहीं पाई उन्होंने बताया कि व्यापार विहार की टंकी में पर्याप्त पानी नहीं भर पाने के कारण क्रांतिनगर, तारबाहर और तालापारा में टैंकर सप्लाई की गई। उन्होंने बताया कि 8 जोन को मिलाकर नगर निगम के पास 45 टैंकर हैं, जिनके जरिए जरूरत के मुताबिक पानी सप्लाई की जाएगी। नहर की रिपेयरिंग के लिए पानी सुखने का इंतजार खारंग डिविजन के एसडीओ पीएन श्रीवास्तव ने बताया कि खूंटाघाट बांध की दाईं तट नहर के आरडी 1300 मीटर से 1500 मीटर नहर बैक के विभिन्न भाग क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी का निरंतर रिसाव हो रहा है। इसकी मरम्मत करने के लिए बिलासपुर नगर निगम को सप्लाई शुक्रवार को बंद कर दी गई, लेकिन नहर से पूरा पानी अभी निकल नहीं पाया है। उन्होंने बताया कि पानी सूखने के बाद पुरानी कांक्रीट तोड़ कर नए सिरे से ढलाई की जाएगी। अनुमान है कि इसमें 15 दिन या इसके अधिक भी लग सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *